Type Here to Get Search Results !

दक्षिण पश्चिम विधानसभा में शुरु हुई रसोई घर


भोपाल। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा में रह रहे बेघर, गरीब, असहाय, निराश्रित, निर्धन और लॉक डॉउन में भूखे रह रहे परिवार को भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोई घर का शुभारंभ किया। रसोई घर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने पूजा कर किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि इस रसोई घर में प्रथम चरण में  3 हजार लोगों को लिए शुद्ध भोजन तैयार होगा। इसके बाद लोगों की डिमांड को देखते हुए इसे बढाया जायेगा। उन्होने बताया कि खाना बनाने के दौरान साफ सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही कोराना वायरस से  बचाव एवं सावधानियों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोईयों  को भी अवगत कराया गया।  भोजन तैयार होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता रसोई घऱ से पैकेट प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों को बीच जाकर भोजन के पैकेट वितरित करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, रमेश सहबानी, राकेश यादव, पूर्व पार्षद वाहिद लश्करी, सुशील शर्मा, अखिलेश जैन सहित बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।