Type Here to Get Search Results !

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बोले- जमाती देश के गद्दार, इनकी वजह से देश के मुसलमान बदनाम हो रहे


लखनऊ। अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि तब्लीग के जमाती देश के गद्दार हैं। वे देश में कोरोना जैसी महामारी को फैलाने की साजिश रच रहे हैं। इससे पूरे मुल्क के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा- हम कोरोना को फैलने नहीं देंगे। कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। हिंदू और मुसलमान मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे।

अंसारी रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- हम देश के प्रति वफादार हैं। जमाती घुमंतू होते हैं। जगह-जगह घूमते रहते हैं। जहां जगह मिली, वहीं सो जाते हैं। जहां खाना मिला, वहां खा लेते हैं। लेकिन, मौजूदा समय में यही जमाती कोरोना फैलने की वजह बन रहे हैं। यह बीमारी खासतौर पर जमातियों में पाई जा रही है।
सच्चा मुसलमान कोरोना से लड़ना चाहता है
अंसारी ने कहा- जो सच्चा मुसलमान है वह कोरोना से लड़ना चाहता है। सरकार इन्हें जांच और इलाज के लिए बुला रही है, लेकिन यह छिप रहे हैं। इन्हें किस बात का डर है। सरकार सुविधा दे रही है। उनकी जांच और इलाज कराना चाहती है। लेकिन, ये लोग बीमारी को फैलाने की मंशा पाले हुए हैं।  ये लोग मानवता के दुश्मन हैं। ऐसे जमातियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ये जहां भी मिलें, इन्हें सजा दी जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.