Type Here to Get Search Results !

दिल्ली के बाद हैदराबाद में फूड डिलीवरी बॉय कोरोना पॉजिटिव; उसके पिता तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे, वह भी संक्रमित थे


हैदराबाद। नामपल्ली में रहने वाला एक फूड डिलीवरी बॉय रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पिता दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। इसके बाद युवक के पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर में पिज्जा डिलीवरी करने वाले में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था।
पुलिस ने बताया कि नामपल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहने वाला एक युवक करीब एक साल से ऑनलाइन फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। उसके पिता निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। वे भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए पाए गए थे।
संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में फूड डिलीवरी बॉय का नमूना भी लिया गया और शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अधिकारी यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लड़के ने कहां-कहां खाने की डिलीवरी की है। अभी तक 25 लोगों का पता चला है, लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। अधिकारियों को आशंका है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ भी सकती है।
दिल्ली में डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट किया गया
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 17 अप्रैल को पिज्जा डिलीवरी करने वाले वाले युवक में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था। पिज्जा डिलीवरी बॉय जिन 72 घरों में पिज्जा देने के लिए गया था, उनके सभी सदस्यों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है। युवक के साथ रहने वाले लोगों का टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, इस युवक के संपर्क में आए किसी भी शख्स में कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। जिस जगह डिलीवरी बॉय काम करता था, वहां भी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.