Type Here to Get Search Results !

भाजपा विधायक कोटा में फंसे बेटे को विशेष पास से बिहार लाए, प्रशांत किशोर ने नीतीश से पूछा- अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?


पटना। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच विशेष पास से भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने बेटे को कोटा से सड़क मार्ग के द्वारा बिहार लेकर आ गए। इस पर भाजपा विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा बेटा कोटा में परेशान था। मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं किया है और जिला प्रशासन की अनुमति और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही अपने बेटे को वहां से लाया हूं। मैंने एक पिता की जिम्मेदारी निभाई है।
प्रशांत किशोर ने नीतीश से पूछा- क्या कहती है आपकी मर्यादा?
सरकार के विरोध के बावजूद कोटा से अपने बेटे को लेकर बिहार लौटे भाजपा विधायक के बहाने जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है? उन्होंने आगे लिखा कि कोटा में फंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश जी ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ होगा। अब उन्हीं की सरकार ने भाजपा विधायक के बेटे को कोटा से लाने के लिए विशेष अनुमति दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.