Type Here to Get Search Results !

कंटेनमेंट एरिया में पेट्रोलिंग के साथ-साथ ड्रोन कैमरों मॉनिटरिंग, कर लॉकडाउन का सख्ती से करवाया जा रहा पालन


भोपाल। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिले के सभी सीमाओं की सील कर 24 घण्टे मुस्तैदी से वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। वही शहर के भीतर भी थाना स्टॉफ व यातायात स्टॉफ द्वारा विभिन्न स्थानों पर बेरिगेटिंग कर आवाजाही करने वालों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध धारा 188 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट एरिया में पुलिस द्वारा पैदल व वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है, साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन करवाया जा सकें।