Type Here to Get Search Results !

सातवी वाहिनी के जवान कमलेश तिवारी ने कोरोना को हराया


भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल के 55 वर्षीय जवान कमलेश तिवारी कोराना को हराकर और पूर्णतःस्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर आ गए हैं। ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप होने के बावजूद उन्होंने अपने ऊंचे मनोबल और जज्बे की बदौलत कोरोना पर फतह हासिल की है ।
गत 4 अप्रैल को कमलेश तिवारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव्ह आई थी । इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था । एसएएफ के जवान श्री तिवारी कोरोना से जरा सा भी नहीं घबराए । उन्होंने चिकित्सकों की सलाह का पूरी तरह पालन किया और दवाइयां ली। जब वह ठीक हो गए तब उनकी दो बार कोरोना जांच कराई गई, दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आईं। इसके पश्चात आज एम्स से उन्हें छुट्टी दे दी गई। साहसपूर्वक कोरोना को हराकर लौटे कमलेश तिवारी का हौसला देखकर  मध्य प्रदेश पुलिस के अन्य जवानों के मनोबल में और इज़ाफ़ा हुआ है।