भोपाल। देशभर के साथ ही राजधानी में भी जारी लॉक डाउन के दौरान मैदान में तैनात पुलिस जवानों द्वारा किए जा रहे जनसेवा की खबरों के बीच ही भोपाल में पुलिसकर्मी द्वारा खुद को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया है कि पुलिसकर्मी लॉक डाउन के दौरान लगातार ड्यूटी करवाए जाने से परेशान था। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के देहात क्षेत्र में स्थित रातीबड़ थाने में पदस्थ चेतन ठाकुर ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मार ली। घटना के समय चार्ली टीम मे शामिल घायल सिपाही रातीबड़ इलाके के नीलबड़ चौराहे पर मोजूद था। सूत्रों के अनुसार सिपाही कोरोनावायरस के चलते लगातार जारी लंबी ड्यूटी से डिप्रेशन में आ गया था। सूत्र बताते हैं, कि सिपाही की ड्यूटी खत्म होने के बाद भी लगातार काम करवाए जाने को लेकर वो परेशान चल रहा था, और इसी डिप्रेशन में आकर मंगलवार दोपहर नीलबड़ चौराहे पर उसने पहले तो हवा में गोलियां चलाई। यह देख उसके साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी अचानक घबरा गए और उसे समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार चिल्लाते हुए पिस्टल को हवा में लहराता रहा रहा जिससे आसपास मौजूद पुलिस वाले भी घबरा गए। इसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली,वहीं घटना से नील बड़ इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मिलते ही पहुंची अन्य पुलिस टीम ने उसे तुरंत उपचार के लिए बंसल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी था। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार सिपाही ने खुद के कंधे मे गोली मारी थी, जिसके चलते उसका ऑपरेशन किया गया, ओर उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे की सूचना पाकर आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार घायल सिपाही चेतन मूल रुप से सागर का रहने वाला है, ओर करीब 4 महीने पहले ही वो थाने में पदस्थ हुआ था। घटना को लेकर आला अधिकारियो का कहना है कि सिपाही किसी मानसिक तनाव मे था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि अधिकारियो ने घायल सिपाही की मानसिक हालत के लिये कोरोना के चलते की जा रही लगातार डयूटी को कारण नही माना है। अधिकारियो का कहना है कि इससे पहले भी पुलिसकर्मियो की इंमरजैसी मे लगातार डयूटी लगाई है, वही सिपाही का घर भी शहर मे नही है। अधिकारियो का कहना है कि हालत बेहतर होने पर घायल सिपाही के ब्यान दर्जकर उससे पूछताछ की जायेगी। जिसके बाद ही कारणो का खूलासा हो सकेगा।
डयूटी के दौरान तैनात पुलिसकर्मी ने खूद को मारी गोली
अप्रैल 14, 2020

Tags