Type Here to Get Search Results !

खाने के पैकैट बांट रहे यूवक पर शराब के लिये बदमाशो ने की अडीबाजी, मारपीट

भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना इलाके में खाने का पैकेट बांट रहे युवक पर एक बदमाश ने शराब पीने के लिए पैसों की अडी डाल दी और युवक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर जमकर मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय गिरिराज मिश्रा सेमरा इलाके में रहता है। उसने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह स्काउट गाइड का सदस्य है, ओर उसकी संस्था के सेकंड स्टॉप स्थित कार्यालय से इन दोनों जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकैट बनाकर बांटे जा रहे है। युवक ने आगे बताया कि बीती शाम को वो नेहरू नगर इलाके में खाने के पैकेट बांटने के बाद घर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे इलाके के निगरानी बदमाश अनिल अण्डा और उसके साथी करण ठाकुर ने रोक लिया। दोनों बदमाशों ने उस पर शराब पीने के लिए अड़ी बाजी करते हुए पैसों की मांग की। जब गिरिराज ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों बदमाश उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। बाद में थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.