Type Here to Get Search Results !

पुलिसकर्मियो पर हमला करने वाला फरार आरोपी लोडेड कट्टे सहित गिरफ्तार


भोपाल।  राजधानी की तलैया थाना पुलिस ने बीते दिनो गश्त के दोरान पुलिस टीम पर हमला कर धारदार हथियार से हमला करने वाले एक फरार आरोपी को लोडेड देशी कटटे के साथ दबोच लिया है। तलेया पुलिस ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिये जारी गश्त के दोरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस्लामपुरा इतवारा का बदमाश आरिस कुरैशी जो पुलिस पर हमला कर हत्या का प्रयास के मामले में फरार है। वो किसी वारदात को अंजाम देने कि नियत से सईदिया स्कूल के पास हथियार लिये खड़ा है। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश आरिस दबोचने की कोशिश की जो पुलिस को देखकर हाथ मे लोड कटटा लहराते हुए फरार होने की कोशश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।  पुछताछ मे बदमाश ने अपना नाम आरिस कुरैशी पिता पप्पू करैशी निवासी, इस्लामपुरा थाना तलैया का रहने वाला बताया। आरोपी की तलाशी के दोरान उसके पास से एक देशी कट्टा 315 बोर और 1 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पकडाया गया बदमाश इस्लामपुरा इतवारा क्षेत्र से पुलिस पर हमला करने व हत्या का प्रयास के मामले में बीते 10 दिनों से फरार था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.