Type Here to Get Search Results !

स्टेट हैंगर पर सेम्पल वाहक विशेष विमान का भी किया जाता है सेनेटाइजेशन : निगम आयुक्त

भोपाल। नगर निगम भोपाल की सेनेटाइजेशन टीम शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रों के साथ ही स्टेट हैंगर पर कोरोना वायरस के सेंपल लाने ले जाने वाले विशेष विमान को भी सेनेटाइज करती है। स्टेट हैंगर पर सेनेटाइजेशन के लिये नगर निगम द्वारा विशेष टीम बनाई गई है जो 24 घंटे स्टेट हैंगर पर तैनात रहती है और सेनेटाइजेशन के लिये तत्पर भी रहती है। निगम आयुक्त विजय दत्ता द्वारा स्वयं इसकी मानीटरिंग की जाती है।   
कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम जहां एक ओर पूरे शहर के साथ ही कंटेनमेन्ट ऐरिया को तथा आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनो को अत्याधुनिक तकनीक से लेस मशीनों के उपयोग से सेनेटाइज किया जा रहा है वहीं शासन ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कोरोना वायरस के सैंपल को राजधानी लाने-ले-जाने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था की है। इस विशेष विमान को हर बार सेनेटाइज करने हेतु नगर निगम भोपाल द्वारा विशेष टीम को तैनात किया है जो अपर आयुक्त राजेश राठौर के निर्देशन में 24 घण्टे स्टेट हैंगर पर तैनात रहकर हर समय सेनेटाइजेशन कार्य हेतु तैयार रहती है। विमान के सेनेटाइजेशन कार्य की मॉनिटरिंग निगम आयुक्त श्री दत्ता द्वारा की जा रही है और वह विमान के सेनेटाइजेशन की कार्यवाही से संभागायुक्त एवं प्रशासक श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को भी अवगत करा रहें हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.