Type Here to Get Search Results !

पहली बार विशेष इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट शारजाह से इंदौर आई, यहां से हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा लेकर साउथ अफ्रीका रवाना


इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहली बार विशेष अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमान आया। यह शारजाह से आया था। यहां से मलेरिया की दवा हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन -100 के 315 पैकेट (करीब 2620 किलो) लेकर जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार उक्त कार्गो फ्लाइट से इंडियन फार्मा इंटरप्राइजेस ने मलेरिया की दवाई जोहान्सबर्ग की कंपनी को भेजी है।

इसके अलावा स्पाइस जेट की दूसरी कार्गो फ्लाइट एयरपोर्ट हैदराबाद से किट लेकर इंदौर आई। बाद में यहां से फ्लाइट 1041 किलो फार्मा सामग्री लेकर हैदराबाद रवाना हुई। इप्का कंपनी ने यह सामग्री हैदराबाद की फार्मा कंपनी को भिजवाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.