दक्षिण कोरिया में संक्रमण फैलने के बाद जो कुछ हुआ, वह बहुत से देशों के लिए सबक हो सकता है। पांच करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले साउथ कोरिया में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण के 9 हजार 786 मामले सामने आए हैं। इनमें से 162 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 हजार 408 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। दक्षिण कोरिया वह मुल्क है, जो देश में लॉकडाउन लगाए बिना संक्रमण पर काबू पाने में सफल हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पर बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट (अब तक करीब 3 लाख) हुए। दक्षिण कोरिया में बहुत ज्यादा टेस्ट होने पर फरवरी में ही करीब 8 हजार मामले सामने आए। संक्रमितों की पहचान हो जाने पर संक्रमण को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका जा सका। यहां फरवरी से अब तक सिर्फ 786 मामले सामने आए हैं।
यहां संक्रमण रुकने की सबसे बड़ी वजह- सही समय पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट
अप्रैल 01, 2020
Tags
