Type Here to Get Search Results !

डीआईजी कलेक्टर समेत कई अफसर क्वारेंटाइन


भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर इंदौर के बाद भोपाल में सबसे अधिक हैं, ओर आंकडो पर यदि नजर  डाली  जाये तो यहां मामले घटने की बजाय बढ़ रहे हैं। वही कई पुलिसकर्मियो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर मिलने से पहले कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी सिटी इरशाद वली समेत कई अन्य अफसरों ने स्वयं को क्वारेंटाइन कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के मामले टीटी नगर, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में मिले हैं। इस कारण इन तीनों थानों के कर्मचारियों को भी होटल में ठहरने के लिए आदेश दिए गए हैं। इधर, डीआईजी सिटी इरशाद वली, कलेक्टर तरुण पिथोड़े, एसपी मुख्यालय धर्मवीर सिंह यादव, एएसपी सायबर सेल संकेत जैन ने अपने आपको क्वारेंटाइन कर लिया है। यह सारे अफसर चार इमली स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। यहां रहकर वो सभी के संपर्क मे रहकर कमान संभाले हुए हैं।
* सोशल डिस्टेंसिंग] सतर्कता को लेकर पुलिस के प्रयास जारी
कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिये जिले की सीमाओँ व शहर के भीतर बेरिगेटिंग/नाकाबंदी कर सघनता व संवेदनशीलता से वाहनों व संदिग्धों की चैकिंग की जा रही हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगो को घर में रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है कि वे बेवजह घर से नही निकलें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर किया जा रहा आमजन को जागरुक
राजधानी के सभी थानों में पुलिस द्वारा अपने अपने थाना इलाको मे अलाउंसमेन्ट कर सुझाव/हिदायत देकर जागरूक किया जा रहा है, कि सभी अपने घरों में रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साबुन व हैंडवॉश से नियमित रूप से हाथ-मुंह धुलते रहें। परिवार के बच्चें व बुजुर्गों को घर से बिल्कुल भी नही निकलने दें एवं उनका विशेष ध्यान रखें।

* घनी आबादी व संवेदनशील इलाकों में निगाह रखने ली जा रही ड्रोन कैमरों की मदद
सघन बस्तियों व संवेदनशील इलाकों में लोगों पर नजर रखकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्र तलैया, कोहेफिजा, हनुमानगंज, छोलामन्दिर व शाहजहांनाबाद आदि थानों में ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।

* वाहन चेकिंग व थानों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
थानों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व विभिन्न स्थानों पर चेकिंग में लगे पुलिस बल द्वारा भी सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी सभी पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं कोरोना से बचाव के सभी उपायों को अमल करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी व किराना सामग्री आदि की होम डिलीवरी करने वाले स्टॉफ में भी सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।