Type Here to Get Search Results !

लिवइन पार्टनर की प्रताडना से तंग आकर यूवती ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या


भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके में बीते दिनों युवती की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद युवती के लिसइन  पार्टना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। बताया गया है, कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं आरोपी बीते काफी दिनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि आरोपी लिव इन पार्टनर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और उस समय पुलिस को बताया की वह घर में सो रहा था, ओर जब उसकी नींद खुली तो मृतका घर में बेहोश पड़ी थी। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नरसिंहपुर की रहने वाली जानवी रजक (22) इलाके में स्थित बंजारी क्षेत्र में मोहट कला जिला रायसेन के रहने वाले लखन लोधी नाम के युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि वह दोनों बीते 2 सालों से लिवइन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे। बीते शुक्रवार को शाम के समय लखन जानवी को बेसुध हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने जानवी को शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया था। बाद मे अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक लखन ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय खाना खाकर सो रहा था, शाम को जब उसकी नींद खुली तो जानवी बेसुध फर्श पर पड़ी थी, जिसे वो उपचार के लिए अस्पताल ले आया। बाद मे मृतका की पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जानवी की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस के मुताबिक आगे की छानबीन में सामने आया कि आरोपी लखन लोधी अपनी लिवइन पार्टनर जानवी को बीते कई दिनों से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस बात की पुष्टि मृतका के परिजनों ने पुलिस को दिए गए अपने बयानों में की है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा मृतका की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात को भी छुपाया गया। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लखन लोधी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।