Type Here to Get Search Results !

गुनगा मे नदी मे डूबने से वृद्वा की मौत,


भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके में स्थित हलाली नदी ग्राम पिपलिया में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतका वृद्धा नारायणी बाई (60) के रूप में हुई है। पुलिस को बीती शाम नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। बाद मे मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालों को सौंपते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। इधर, नीलम पार्क के पास तालाब से पुलिस ने एक नवजात शिशु का शव बरामद किया है। नवजात करीब एक महीने का बताया जा रहा है, पुलिस आगे की जांच मे जुटी है।