भोपाल। रोहित नगर फेस वन में बीच सड़क बीस, पचास और नौ रुपए के नोट सड़क पर फेंक दो युवक जा रहे थे। इससे पहले वे बाइक स्टार्ट करते एक रहवासी की उन पर नजर पड़ गई। रहवासी ने उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दी तो वे जमीन पर पड़े रुपए समेट भाग निकले। दहशतगर्द स्काई डैम परिसर की ओर भागे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इलाके में उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कुछ असामाजिक तत्व लोगों के बीच दहशत फैला रहे हैं। ऐसी अफवाह है कि नोट में संक्रमित व्यति की लार (थूक) लगाकर कोरोनो संक्रमण फैलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब सवा नौ बजे रोहित नगर फेस वन में मकान नंबर 387-388 के बीच दो युवक बाइक लेकर खड़े थे। उनके पास जमीन पर बीस, पचास और सौ रुपए के करीब पांच-छह नोट पड़े थे। तभी एक रहवासी वहां से गुजरे। रहवासी ने उनसे पूछा कि आप लोग कौन है? और यहां पर या कर रहे हैं? इस पर युवकों ने कहा हम यहां घूमने आए हैं। तभी रहवासी की नजर जमीन पर पड़े नोटों पर गई। वे भांप गए कुछ गड़बड़ है। उन्होंने तुरंत युवकों से कहा कि पुलिस को बुलाए या? इस पर दोनों युवकों ने जमीन पर पड़े सारे नोट उठाए और बाइक स्टार्ट कर भाग निकले।
सड़क पर रुपए फेंक कर भाग रहे थे बदमाश
अप्रैल 20, 2020
0
Tags