Type Here to Get Search Results !

अब संक्रमितों के दाह संस्कार में दिक्कत


भोपाल। शहर में रविवार को चार लोगों की मौत कोरोना संदिग्ध के तौर पर दर्ज की गई। इनका सैंपल लेकर शव परिजनों को सौंप दिए गए है। चार में से तीन लोगों की मौत हमीदिया अस्पताल में हुई, जबकि एक मौत लालघाटी स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है। हमीदिया अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार जिन तीन लोगों की मौत यहां हुई है। वह दूसरे जिलों से रेफर होकर आए थे। जबकि निजी अस्पताल में मरने वाला भी शाजापुर का निवासी था। रविवार को हमीदिया अस्पताल से अवधेश और किशनलाल नाम के मृतकों के शव दाह संस्कार के लिए भदभदा विश्राम घाट भेजे गए थे। यहां नगर निगम के शव वाहन का ड्राइवर और कोहेफिजा पुलिस थाना का एक आरक्षक मौजूद था। शव यहां पहुंचे तो विश्रामघाट के कर्मचारियों ने किसी भी तरह की मदद से इंकार कर दिया। जहां तक की चिता के लिए लकड़ी देने से भी इंकार कर दिया। किसी तरह आरक्षक और ड्राइवर ने चिता के लिए लकड़ी इकट्ठा की और चिता जलाई।
हमीदिया में शाम को हुई तीसरी संदिग्ध मौत का शव जब छोला विश्राम घाट पहुंचा तो यहां के ट्रस्ट के लोगों ने तो मदद की। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए शेड के आसपास बने मकान मालिकों ने आपत्ति दर्ज करा दी। लोगों का कहना था कि इस संक्रमित शव को यहां मत जलाओ, शहर से बाहर ले जाओ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.