भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में जहां आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, वही कोहेफिजा क्षेत्र में स्थित रेन बसेरा में एक व्यक्ति की लावारिस हालत में पुलिस ने लाश बरामद की है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोला निवासी अजय उर्फ श्यामसुंदर पिता को उदया जीत कुशवाहा गोल्डन बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था, ओर किराए के मकान में रहता था। बताया गया है, कि बीती दोपहर किसी काम के चलते उसके मकान मालिक ने उसे आवाज लगाई लेकिन काफी आवाज देने पर भी जब श्याम सुंदर ने गेट नहीं खोला तब मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फर्श पर बेसुध पड़ा नजर आया। बाद में मकान मालिक से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कमरे में जाकर देखा तो श्याम सुंदर की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए मरचूरी भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि बीते काफी समय से युवक की आर्थिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल से जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है, हालांकि पुलिस टीम फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वही कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि बीती दोपहर रेन बसेरा में रहने वाले 50 वर्षीय चंद्र सिंह की लाश लावारिस हालत में बरामद की गई है। उसकी मौत कैसे हुई इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जांच टीम का कहना है, कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक आसपास के इलाकों में भीख मांग कर गुजारा करता था। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी भी जुटा रही है।
आर्थिक मंदी से परेशान मजदूर ने जहर खाया
अप्रैल 17, 2020
0

Tags