नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार 251 हो गई है। 14 हजार 781 स्वस्थ हुए। गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को चिट्ठी लिखी। इसमें कहा गया, “कोलकाता और हावड़ा में कुछ खास स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। कोरोना वॉरियर्स पर हमला भी किया गया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन जरूरी है।” पत्र में आगे कहा गया, “राज्य की आबादी के लिहाज से टेस्टिंग रेट कम और डेथ रेट काफी (13.2%) ज्यादा है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर रैंडम टेस्टिंग की जरूरत है। संक्रमण की निगरानी और टेस्टिंग दोनों कमजोर हैं।” दूसरी तरफ, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमने एक महीने के दौरान 5.5 करोड़ लोगों का सर्वे किया है। यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 651 हो गया है। बाहरी राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक भेजने के लिए श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ये ट्रेन मजदूरों को लेकर बड़े शहरों या रेलवे जंक्शन तक पहुंच रही हैं। लेकिन, अपने राज्य में पहुंचने के बाद भी मजदूरों का सफर आसान होता नजर नहीं आ रहा। पहली तस्वीर पश्चिम बंगाल के हावड़ा की है, जहां दूसरे राज्यों से पहुंचे मजदूरों को सामान की तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर मुंबई की है जहां कोरोना निगेटिव जांच का सर्टिफिकेट लेने के लिए मजदूर घंटों तक निजी अस्पताल के सामने कतार में खड़े हैं। इस दौरान कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता भी दिखाई नहीं दिया।
महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 1233 केस, आबादी के लिहाज से टेस्टिंग कम, डेथ रेट ज्यादा
मई 06, 2020