Type Here to Get Search Results !

पैसों की तंगी से जूझ रहे 5000 परिवारों की मदद करेंगे विवेक ओबेरॉय


मुंबई। लॉकडाउन के चलते दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इस लिस्ट में एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल हो गया है जो कि गरीब वर्ग के 5000 परिवारों की वित्तीय सहायता करेंगे।  मजदूरों, हाउस हेल्प, ड्राइवर और अन्य गरीब लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। विवेक ने कहा, 'दूसरों शहरों में जाकर यह लोग काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं लेकिन कुछ समय के लिए इनका सब कुछ रुक गया है। इनमें से कई लोगों के पास तो दैनिक ज़रूरतों के सामान खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। यह किराया भरने, जरूरतों के सामान जुटाने और बच्चों को खाना खिलाने के लिए भी जूझ रहे हैं। ऐसे में हमने 5000 परिवारों की मदद की है।' विवेक ने आगे कहा, 'इन वर्कर्स के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे ताकि वह अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। हमने सोशल मीडिया पर भी एक इनिशिएटिव शुरू किया है जिससे और लोग सहायता कर सकें।'