Type Here to Get Search Results !

18 मई से लॉकडाउन 4, लेकिन पहले से होगा पूरी तरह अलग


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन 4 की घोषणा की।उन्होंने कहा कि 18 मई से देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा,पीएम मोदी ने इशारा किया कि अगले लॉकडाउन में पहले की तरह प्रतिबंध नहीं होंगे और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कामकाज भी चलेगा। पीएम मोदी ने कहा, 'सभी एक्सपर्ट और साइंटिस्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा। लेकिन हम ऐसा भी नहीं होने दे सकते कि हमारी जिंदगी कोरोना के आसपास ही रह जाए। हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी रखेंगे, लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे।'' ''लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप और नए नियमों वाला होगा। राज्यों से मिल रहे सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस तैयार किए गए हैं। इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।''
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान करते हुए कहा, ''नियमों का पालन करते हुए हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे।'' पीएम मोदी ने कहा कि सतर्क रहते हुए ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए अब हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.