बेगमगंज। नगर के खिरिया नारायणदास मोहल्ले से सेमरी नदी और उससे आगे सलैया गांव तक दर्जनों किसानों की कृषि भूमि है। जहां तक जाने के लिए कोई मार्ग नहीं होने से किसान परेशान है। क्योंकि जो कच्चा मार्ग है वह बारिश में जो बंद होता है तो सर्दियों तक में वहां मची दलदल सूख नहीं पाती खरीफ एवं रबी की फसलों की बोवनी बखरनी के लिए किसानांे को अन्य के खेतों से होकर अथवा सुल्तानगंज रोड से सेमरी पुल के आसपास खेतो से होकर अपने खेतों तक पहुंचना पड़ता है। किसानों ने उक्त मार्ग के निर्माण की मांग जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
नगर के खिरिया नारायणदास मोहल्ले के निकलने के बाद कच्चा मार्ग दर्जनांे किसानांे के खेतों तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग है जो अतिक्रमण के साथ दलदल मंे तब्दील है। किसानों को अपने खेतों तक जाने के लिए खेतों की मेढ़ो से या फिर लहलहाती फसलांे के बीच से निकलकर जाना पड़ता है जिससे फसलें भी खराब होती है। यदि सुल्तानगंज मार्ग पर सेमरी नदी के पुल के किनारे से भी जाएं तो आधा दर्जन किसानों के खेतों से ही होकर गुजरना पड़ता है नदी के दोनो तरफ ही ऐसी स्थिती है कि बीच बीच मंे नाले है या झोरे है जहां से किसानांे के वाहन नहीं निकल पाते जिसके कारण दर्जनों किसान अत्याधिक परेशान है और वर्षो से रास्ता नहीं होने का दंश झेल रहे है।
पीड़ित किसानों, प्रकाश राठौर, भगवानदास राठौर, अशोक राठौर,हब्बू पटेल, शरीफ शाह, शफीक खां, नसीम शाह, कमल राठौर, रमेश कुमार नेमा,माजिद शाह, खुमान सिंह, मोतीलाल शर्मा, बब्लू शर्मा,बल्लू साहू, छोटेलाल साहू सहित दर्जनों किसानांे ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से शासन की खेत सड़क योजना के तहत उक्त मार्ग को बनवाने की मांग की है ताकि किसानांे को खेतांे तक जाने के लिए सुविधा मिल सकें।