Type Here to Get Search Results !

कुत्तों के झुण्ड से टकरकर बाइक चालक घायल

बेगमगंज। नगर सहित आसपास आवारा कुत्तो के कारण जहां एक ओर मवेशी सुरक्षित नहीं है वहीं उनके एकत्रित होकर किसी भी मवेशी का पीछा करना आम बात हो गई है ऐसे ही एक कुत्तों के झुंड को अपनी ओर आता देख बाइक सवार घबराकर कुत्ते से टकरा गया जिससे उसके हाथपैर व सिर में चोटे आने पर उसे रायसेन रेफर किया गया है वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

नगर के चकला नाले से आगे सुबह करीब 9  बजे  आवारा कुत्तों द्वारा एक गाय के बछड़े का पीछा करते हुए वह मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर आ गए जहां चांदोनी  से बाइक से आ रहे अखलेश कुमार 22 वर्ष उनसे टकरा गए जिससे अखलेश  के हाथ पैर सहित सिर में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.