बेगमगंज। जगह जगह खेतों में खड़ी नरवाई जलाने से जहां आए दिन दमकल को आग बुझाने के लिए यहां वहां भागना पड़ रहा है और अन्य खेतों में खड़ी फसल को खतरा बन रहा है वहीं मवेशियों के लिए भूसा का संकट पैदा होने की स्थिती निर्मित हो गई है। नरवाई से भूसा बनाने की मशीने क्षेत्र में आने के बावजूद किसान आनन फानन में अपनी नरवाई आग के हवाले कर रहे है
जिससे क्षेत्र में भूसा संकट की स्थिती बनने लगी है जिससे मवेशी मालिकों को अपने मवेशियों के पोषण की चिंता सताने लगी है। उनकी चिंता इस बात को लेकर और बढ़ गई है कि भूसा परिवहन पर प्रशासन ने रोक नहीं लगाई जिसके कारण क्षेत्र का भूसा व्यापारी खरीद कर ले जा रहे है यदि शीघ्र परिवहन पर रोक नहीं लगी तो मवेशियों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।
प्रतिबंध बेसअरः- कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा नरवाई जलाने पर लगाया गया प्रतिबंध बेअसर साबित होता दिखाई दे रहा है। सख्त कदम नहीं उठाए जाने के कारण किसान बेधडक नरवाई जला रहे है यदि नरवाई जलाना सख्ती से प्रतिबंधित किया जाता तो बारिश से पहले तक का खेतों में गिरे फसलों के अवशेष के रूप में चारा मवेशियेां को खेतों से मिल जाता जहां गाय,बैल,भैंस,भेड़,बकरियां आदि अपना पेट भरते रहते। लेकिन अन्न दाता कहने वाला किसान ही मशीनी युग में मवेशियों की भूख प्यास की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रशासन की सख्ती से टल सकता है संकटयदि प्रशासन नरवाई जलाने वालों पर अभी भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अंजाम दे तो कुछ हद तक भूसा संकट से बचा जा सकता है क्षेत्र में अभी भी 40 प्रतिशत खेतों में नरवाई नहीं जलाई गई है जिसे बचाया जा कर मवेशियों को चारा उपलब्ध कराया जा सकता है।
इन्हें भी झेलना होगा भूसा संकट का दंशभूसा संकट से सिर्फ पशु मालिक ही परेशान नहीं होगे बल्कि गौ शाला में रहने वाले पशुओं के लिए भी भूसा उपलब्ध कराने में परेशानी आएगी।
परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की मांगमवेशी पालक प्रतापसिंह जाट,रमेश प्रसाद पाराशर,कैलाश गुप्ता, शिवराज सिंह ,विजय सिंह घोषी ,खुमानसिंह घोषी,अजहर पटेल, मिही लाल, अमरसिंह, महेन्द्र लोधी, जाहर सिंह ,राकेश जैन, इस्माईल खान, जुगत सिंह, विजय विश्वकर्मा, संतोष कुमार, विजय सिंह घोषी, राजेन्द्र सिंह,नरेन्द्र सिंह, महेन्द्रसिंह, दरयाव सिंह, देशराज सिंह, आदि ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से भूसे के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने एवं नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।