भोपाल। विभिन्न प्रदेशों में फँसे 4 लाख 82 हजार अब तक वापस आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 38 हजार श्रमिक बसों से और एक लाख 44 हजार ट्रेनों से आये हैं। अब तक गुजरात से एक लाख 98 हजार, राजस्थान से एक लाख 5 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 10 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अलावा गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु एवं तेलंगाना से भी श्रमिक आये हैं।
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आई.सी.पी. केशरी ने बताया है कि श्रमिकों को लेकर अभी तक मध्यप्रदेश आ चुकी ट्रेनों में मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 32, गुजरात से 27, हरियाणा से 15, तेलंगाना से 7, पंजाब से 5, कर्नाटक से 3, गोवा से 3, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और दिल्ली से 2-2 एवं जम्मू से एक ट्रेन शामिल हैं। शुक्रवार को 4 ट्रेन आयेंगी।
