Type Here to Get Search Results !

संबल योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री चौहान ने दी सहायता


भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजनांतर्गत मथुरा सड़क दुर्घटना में मृत छतरपुर जिले के श्रमिकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की परिवार सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को अमल में लाते हुए जिला प्रशासन ने मृत श्रमिक रामसखी के पति अशोक अहिरवार को, शिववरण के पिता मनीराम अहिरवार, कैलाश के पिता मोहन अहिरवार एवं लक्ष्मी अहिरवार के पति रामरतन अहिरवार को 4-4 लाख रुपये संबल योजनांतर्गत सहायता राशि प्रदान की। इन श्रमिकों का मथुरा से छतरपुर जिले के गृह ग्राम के लिए प्रस्थान के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था।