बेगमगंज। बिना मास्क लगाए बाजारों में आने जाने पर पाबंदी के चलते आज मंगलवार को नगर पालिका ने सख्त कदम उठाते हुए प्रशासक व एसडीएम एलके खरे के निर्देश पर सीएमओ बीएल सिंह व उनकी टीम के द्वारा मुख्य मार्गो पर बिना मास्क लगाए आवागमन कर रहे 25 लोगो पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर सो सो रूपए का जुर्वाना वसूल किया और आइन्दा बिना मास्क के मिलने पर अधिक जुर्वाना करने की चेतावनी दी।
वहीं पुराना बस स्टैंड पर दुकान का सामान बाहर तक फैलान व सोशल डिस्टंेश का पालन नहीं करने पर सुनील जनरल स्टोर के मालिक द्वारा नपा के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की की जिस पर सुनील जैन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रकरण कायम कराया गया है। नगर पालिका की इस कार्रवाई से मार्केट मंे बिना मास्क के घूम रहे लोगों सहित दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी अपने मुंह को कपड़े से या मास्क से ढांकते नजर आए।