Type Here to Get Search Results !

औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव उनके गृह ग्राम लाये जा रहे हैं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव मध्यप्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो रही है।

औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रूपये देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्र चौहान दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।