Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान को 25 लाख रूपये की सहायता राशि का चैक भेंट


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज निवास पर इंडियन बैंक द्वारा कोरोना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिये 25 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिये प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक के डी.जी.एम. एस.एस. राय, ए.जी.एम. मनोज वाजपेयी और शैलेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।