Type Here to Get Search Results !

आधार कार्ड सेंटर खुलवाने की मांग


बेगमगंज। करीब एक साल से बंद आधार कार्ड सेंटर दो स्थानांे पर प्रशासन ने शुरू करवाएं लेकिन कुछ ही दिन दिन बाद लाॅक डाउन हो जाने से उक्त दोनो सेंटर जो बीआरसी व जनपद में खोला गया था बंद करा दिए गए है जिससे आमजन को काफी  परेशनी हो गई है। लाॅक डाउन के बाद जैसे ही स्कूल खुलेगंे तब बच्चों के एडमीशन के लिए पालक आधार कार्ड नहीं होने का दंश झेलेगें । वहीं अभी कई लोगो व किसानांे को अपने आधार कार्ड मंे सुधार कराना है जिसके कारण उनके खातों में सरकार द्वारा डाली जा रही राशि आ सके वह राशि तब ही आ सकेगी जब खाते आधार से लिंक होगें।

लाॅक डाउन के चलते आधार संेटर बंद होने से न तो नवीन आधार बन पा रहे है और ना ही उनमंे सुधार हो पा रहा है। और न ही उन बच्चों के आधार कार्ड अपडेट हो पा रहे है जिनकी आयु 5 वर्ष  से अधिक की हो चुकी है।  नगर के बुद्धिजीवियांे उदयराम यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी चांद मियां, शिवराज सिंह ठाकुर, आईएस बुंदेला, रमेश कुमार पाराशर, अख्तर लाला, राजकुमार गुप्ता एड., महेश नेमा, सुनील शर्मा, मुजाहिद अहमद, विद्यानंद शर्मा, मंशाराम पंथी, आदि ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से नगर के आधार कार्ड संेटर शुरू कराने और वहां पर एक दिन मंे मात्र 25 के ही कार्ड बनवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि सोशल डिस्टंेश का भी पालन हो सके।