Type Here to Get Search Results !

कम दर्शकों के साथ यूएस ओपन तय, खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से लाया जाएगा


नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बीच टेनिस ग्रैंड स्लैम तय शेड्यूल पर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट में बहुत कम संख्या में दर्शकों को एंट्री दी जा सकती है। यह टूर्नामेंट 24 अगस्त से 13 सितंबर तक होना है। मेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) में पेशेवर टेनिस की मुख्य कार्यकारी स्ट्रेसी एलेस्टर ने कहा कि यूएस ओपन के लिए यूरोप, दक्षिण अमेरिका और पश्चिम एशिया से खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से न्यूयॉर्क लाया जाएगा।

एलेस्टर ने कहा कि हर दिन खिलाड़ियों की जांच की जाएगी। साथ ही अभ्यास के दिनों में लॉकर रूम बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी इन आइडिया पर विचार किया जा रहा है। अगले महीने कोई फैसला हो सकता है।
Tags