Type Here to Get Search Results !

आसमान पर छाए बादलों से गर्मी से मिली राहत


बेगमगंज। नवतपा के सातवें दिन लूे के थपेड़ों ने लोगो का बुरा हाल कर दिया लेकिन दोपहर होते होते अचानक आसमान पर बादलों की आवाजाही और कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी ने सूरज की तपिश को कुछ कम कर दिया जिससे लोगो को लू के थपेड़ो से राहत मिल गई। वहीं मौसम में धूप का तीखापन कम होने से कूलर जो गर्म हवा फेंक रहे थे उसमें सुधार होने से लोगो को घरों में भी राहत मिली है।

जबकि कई लोग लू लगने का शिकार होकर अस्पताल में उपचार कराने भी पहुंच रहे है प्रतिदिन इस तरह के मरीजांे की संख्या  दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को डाक्टर घर से पानी पीकर निकलने सिर ढंाक कर बाहर जाने बाहर से आने पर एकदम पानी नहीं पीने खान पान में हल्का खाना उपयोग करने के साथ ही अन्य सावधानियांे बरतने की सलाह दे रहे है।