Type Here to Get Search Results !

जल सहेजने नपा ने पिटवाई ढोड़ी


बेगमगंज। जलावर्धन योजना के तहत नगर में पर्याप्त जल सप्लाई किया जा रहा है बावजूद उसके लोग उसे सहेजने की तरफ ध्यान कम दे रहे है जहां अधिकतर लोगो के नल कनेक्शन में टोटियां नहीं लगाए जाने से पानी व्यर्थ फिकता है वहीं कुछ लोग अपने वाहनों की धुलाई तथा मवेशियों तक को नहलाने से गुरेज नहीं करते है और गरीब जिनके पास कनेक्शन नहीं है वह उनके हटने का इंतेजार करते करते बिना पानी के वापिस हो जाते है। यदि लोग जल की कीमत समझने लगे तो उक्त कार्य न करें यह शिकायतें नपा प्रशासन को मिलने पर नपा ने सख्त कदम उठाते हुए नगर में मुनादी करादी कि अपने अपने नल कनेक्शन मंे टोटी लगाए व्यर्थ पानी फिकते पाए जाने या वाहन आदि धोते पाए जाने पर वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।

नपा ने उक्त कदम इसलिए भी उठाया है कि व्यर्थ पानी बहाने वाले अपनी हरकतों से बाज आ जाए और अन्य गरीबों को वह पानी मिल सके। देखना यह है कि नगर पालिका की मुनादी का कितना असर होता है या फिर हर बार की तरह मुनादी को हवा में उड़ाकर लोग अपनी मनमानी करते रहेगें। या फिर नपा की और से की जाने वाली कार्रवाई का भुगतान भुगतेगें।