बेगमगंज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत म.प्र.सरकार ने खरीफ 2018 की फसल बीमा राशि लगभग 2950 करोड़ पूरे प्रदेश के किसानों को 1 माह पूर्व प्रदान की है लेकिन सहकारी सोसायटी बेगमगंज से संबंधित किसानों को अब तक इसका लाभ नही मिल सका है । किसानों ने लिए खाद बीज के पेसो की बीमा का लाभ दिए बिना ही पूरी राशि जमा कराई जा रही है जबकि अन्य बैंकों में यह राशि आने के बाद तुरंत किसानों के खातों मंे जमा कर दी गई है।
वहीं दूसरी और किसानों ने गेंहू उपार्जन पर गेहूं तुलाने पर सोसायटियों ने खाद बीज की राशि वसूली है और उतना ऋण काटने के बाद ही किसानों को गेहूं राशि का भुगतान किया है । आश्चर्यजनक बात यह कि उपार्जन केन्दों से पैसे काटने के बाद प्राप्त रसीद को भी सोसायटी संस्था मान्य नही कर रही है और पूरी ऋण राशि किसानों से जमा करा रही है जबकि किसानों को उतनी कम राशि का भुगतान हुआ है ऐसी स्थिति में किसान गुमराह है कि आखिर यह क्या हो रहा है जहाँ एक माह पूर्व की बीमा राशि जमा नही की गई और न ही गेंहू उपार्जन में काटी गई राशि मान्य हो रही है ऐसे में किसान परेशान है उनकी कोई सुनने बाला भी नही है
किसान सौरभ शर्माने बताया कि खाद बीज की राशि गेंहू उपार्जन केंद्र पर 20000 काट ली गई है जो पांडाझिर सोसायटी ने मान्य नही की और न ही बीमा राशि जमा की और पिछले साल के खाद बीज के ऋण की पूरी राशि जमा कराई गई है इसी प्रकार सेकड़ो किसानों से जमा कराई जा रही है। पीड़ित किसानों सौरभ शर्मा, बाल गिरी गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, पन्ना लाल, हरिप्रसाद, गोविंद सिंह, रवि शर्मा आदि ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से मांग की है कि अन्य बैंको की तरह सोसायटियों के माध्यम से भी बीमा राशि किसानों के खाते में जमा कराई जाए ।
इस संबंध मंे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मैनेजर योगेन्द्र सोनी से बात की तो वे कोई सकारात्मक जबाब नही दे सके ।
