Type Here to Get Search Results !

गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजांे की संख्या हुई कम


                                                              अस्पताल में पसरा सन्नाटा

बेगमगंज। गर्मी बढ़ने तथा शहरी क्षेत्रों में अस्पतालांे से ही लोग कोरोना संक्रमित होने की अफवाहों के चलते अब सिविल अस्पताल में  अवाश्यक मरीज ही पहुंच रहे है जो या तो बाहर से आने वाले प्रवासी है जो कोरोना का चैकअप कराने पहुंच रहे है या फिर गंभीर रोगो के मरीज अथवा सर्दी खांसी जुखाम आदि के मरीज पहुंच रहे है जिन्हंे अब प्रायवेट चिकित्सक भी नहीं देख रहे है। ऐसे मरीज आने पर प्रायवेट चिकित्सक तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल जाने की सलाह दे रहे है। अस्पताल की ओपीडी में जहां प्रतिदन 300  से 4 सो मरीज दर्ज हो रहे थे वहीं अब दिनभर में मुश्किल से 100 मरीज ही पहुंच रहे है जिनमंे अधिकतर संख्या प्रवासी मजदूरों की दिखलाई दे रही है। या फिर एक्सीडेंट या मारपीट के झगड़ों के मरीज पहुंच रहे है। मरीजों की संख्या कम होने से अस्पताल के स्टाफ ने भी राहत की सांस ली है।
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.