Type Here to Get Search Results !

कुए में ढूबने से वृद्ध की मौत

बेगमगंज। निकटवर्ति ग्राम तुलसीपार में कुए पर नहाने गया एक वृद्ध पैर फिसलने से कुए में जा
गिरा पानी में ढूबने से  उसकी दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर में ग्राम तुलसीपार निवासी फूल सिंह गौड़ पुत्र तखत सिंह गौड़ 70 वर्ष गांव के बाहर रणधीर सिंह यादव के खेत में बने
कुएं पर स्नान के लिए गया था। उसने अपने कपड़े उतारे और एक तरफ रख दिए किसी तरह उसका पैर आदि फिसल जाने से वह कुए में जा गिरा। कुए मंे पानी अधिक होने से वह ढूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर वापिस नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो कुए में डला पाया। सूचना पर पुलिस ने
जाकर शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.