Type Here to Get Search Results !

अमिताभ की नातिन नव्या ने शुरू किया बिजनेस, महिलाओं के लिए प्लेटफॉर्म


मुंबई। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपना बिजनेस शुरू किया है। उन्होंने आरा हेल्थ नाम से एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां महिलाएं अपने हेल्थ इश्यूज पर डिस्कशन कर सकती हैं। उन्होंने आरा हेल्थ का इंस्टाग्राम पेज बनाकर इसका ऐलान किया गया। नव्या की जिंदगी की नई शुरुआत पर उनकी मां श्वेता बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन के साथ-साथ उनके खास दोस्त मीजान जाफरी ने भी बधाई दी है। श्वेता ने लिखा है, "ब्रावो लेडीज। आगे बढ़ो और आसमान छुओ।" वहीं, अभिषेक ने लिखा है, "बहुत अच्छा नव्या, मुझे तुम पर गर्व है।" मीजान जाफरी ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा है, "बधाई हो नव्या नंदा।"

बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने नव्या के ग्रैजुएट होने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी थी। वह न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रैजुएट हो गई। लेकिन समारोह कोरोना और लॉकडाउन के कारण रद्द कर दिया गया। हालांकि, वह गाउन और कैप पहनना चाहती थी। इसलिए स्टाफ ने तत्काल गाउन और कैप सिलकर दिए। उसने इन्हें पहना और जलसा में अपने घर पर ही इसे सेलिब्रेट किया। नव्या आप पर गर्व है। वाकई सकारात्मक खुशहाल रवैया।" 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.