Type Here to Get Search Results !

अफगानिस्तान क्रिकेट की भी आर्थिक स्थिति खराब


नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बोर्ड ने अपने कोचिंग स्टाफ के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती करने का फैसा किया है। बोर्ड के मुताबिक, जून में जिम्बाब्वे का अफगानिस्तान दौरा नहीं होगा तो बोर्ड को वेतन में 50 प्रतिशत कटौती करनी पड़ सकती है। फिलहाल, कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को 3 महीने का वेतन दिया गया है। कोराना के कारण पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां 2 महीने से बंद हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी 80 प्रतिशत कर्मचारियों को 30 जून तक 20 प्रतिशत वेतन ही देगा। यह स्थिति अगस्त में भी तक रह सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़े सुपरमार्केट और अपने प्रायोजक वूलवर्थ जैसे बड़े संगठनों में जून तक के लिए अस्थायी तौर पर नौकरी तलाशना शुरू कर दी है। अफगानिस्तान के हेड कोच दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर, बैटिंग कोच द.अफ्रीका के ही एचडी एकरमैन हैं। इनके अलावा सहायक कोच अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान नवाज मंगल प्रभावित हैं। बोर्ड के फैसले से इन तीनों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। टीम को जून में जिम्बाब्वे से 5 टी-20 की घरेलू सीरीज भी खेलना है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.