Type Here to Get Search Results !

धोनी ने भी मैदान पर आपा खोया; पर दूसरे कप्तानों की तुलना में बेहद शांत : गंभीर


नई दिल्ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहचान 'कैप्टन कूल' के रूप में होती है। लेकिन उनके साथ खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि धोनी भी इंसान हैं और उन्होंने भी कई बार अपना आपा खोया है। गौतम गंभीर और इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में किया। गंभीर ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी धोनी को अपना आपा खोते हुए नहीं देखा, लेकिन मैंने दो बार ऐसा देखा है। , जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वे भी इंसान हैं और प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है। बाएं हाथ के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज कहा कि आईपीएल में चेन्नई की तरफ से अगर किसी खिलाड़ी ने खराब फील्डिंग की या कैच छोड़ा तो उन्होंने फटकार लगाई है। हां, वह बहुत शांत रहते हैं। वह दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी शांत हैं। कम से कम मेरी तुलना में तो वे काफी कूल हैं। इस शो पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी धोनी की तारीफ की। उन्होंने धोनी को दर्शकों को मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी करार दिया और कहा कि ऐसे मौके बहुत कम आए होंगे, जब उन्होंने अपना आपा खोया होगा। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.