Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने सहरिया, भारिया एवं बैगा महिलाओं के खातों में दो-दो हजार रूपये अंतरित किये


भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मंत्रालय से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों सहरिया, बैगा तथा भारिया की 2 लाख 26 हजार 362 महिलाओं के खातों में 44 करोड़ 60 लाख 77 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर आदिवासी महिलाओं के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। प्रदेश के 15 जिलों श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट तथा डिण्डौरी में विशेष पिछड़ी जनजातियों सहरिया, भारिया एवं बैगा की महिलाओं के लिये आहार अनुदान योजना चलायी जा रही है। इसके अंतर्गत उन्हें हर महीने एक-एक हजार रूपये की राशि दी जाती है। आज उनके खातों में अप्रैल एवं मई माह की राशि जमा की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में महिलाओं को यह राशि नहीं मिल पाई थी। अब नियमित रूप से राशि मिलेगी। चौहान ने महिलाओं से कहा कि वे इस राशि का उपयोग पौष्टिक भोजन के लिये करें, जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे मुख्यमंत्री चौहान ने अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, अनूपपुर, दतिया, शिवपुरी तथा डिण्डौरी की आदिवासी महिलाओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोग किसी भी प्रकार की चिंता न करें। आज आपको राशि भिजवायी गयी है आगे भी आपको लगातार सहायता मिलती रहेगी। मैं आपका भईया हूँ तथा बेटियों का मामा हूँ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.