Type Here to Get Search Results !

नीना ने पति की फरमाइश पर गाया पहाड़ी गीत


मुंबई। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक बेहद सुरीला लोकगीत गुनगुनाती हुईं नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पति की फरमाइश थी तो'। जब एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए उनसे इस गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये हिमाचली बोली में है, और मोहित चौहान का प्रसिद्ध गाना है। जिसे उन्होंने अपने एल्बम 'फितूर' में गाया था। अर्चना ने नीना के गीत की तारीफ करते हुए लिखा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भी वहीं पहाड़ियों पर तुम्हारे साथ थी नीना।' 'वाह नैंसी, इसे कहते हैं अपने में मस्त।' बता दें कि नीना गुप्ता पिछले कई महीनों से अपने पति विवेक मेहरा के साथ उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर स्थित अपने घर में हैं। वे वहीं से अपनी रुटीन लाइफ के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.