नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह शफाक को 6 साल के लिए बैन कर दिया है। शफाक ने अहमद शाह अब्दाली 4 डे टूर्नामेंट के एक मैच में काबुल रीजन की तरफ से खेलते हुए बूस्ट रीजन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 89 गेंद पर नाबाद 200 रन बनाए थे। इसमें 22 छक्के और 11 चौके शामिल हैं। उन्होंने 103 में अपने 200 रन पूरे किए थे। शफाक ने 2018 में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(एपीएल) और 2019 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग(बीपीएल) के दौरान एसीबी के एंटी करप्शन कोड की 4 धाराओं का उल्लंघन किया था। उन्होंने एसबीबी द्वारा लगाए गए बैन को स्वीकार कर लिया है। एसीबी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले शफीकुल्लाह 6 साल के लिए बैन
मई 11, 2020
0