Type Here to Get Search Results !

खेल रत्न पाने वालीं देश की पहली महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने संन्यास लिया


नई दिल्ली। खेल सम्मान खेल रत्न पाने वालीं पैरा एथलीट दीपा मलिक ने संन्यास का ऐलान किया। दीपा देश के लिए पैरालिंपिक में मेडल हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। मैंने पिछले साल 16 सितंबर को ही संन्यास से जुड़ी चिठ्ठी पीसीआई को सौंपी थी। लेकिन आज मैंने यह पत्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग को भी दे दिया। जो हमारे पक्ष में आया। दीपा ने कहा कि मुझे बड़ी तस्वीर देखनी होगी ताकि देश में पैरालिंपिक खिलाड़ियों को आगे लाने का काम कर सकूं। नेशनल स्पोर्ट्स कोड के मुताबिक, एक सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है। इसी नियम का हवाला देते हुए हुए मलिक ने संन्यास लिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास की घोषणा करना महत्वपूर्ण है। मुझे देश के नियमों के मुताबिक ही चलना होगा। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं 2022 के एशियन गेम्स के वक्त अपने फैसले की समीक्षा कर सकती हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे अंदर का खिलाड़ी कभी खत्म होगा भी या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.