Type Here to Get Search Results !

गांगुली के बाद कुंबले ने भी कोरोना को कठिन टेस्ट बताया


अनिल कुंबले ने कोरोनावायरस को लेकर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह महामारी कठिन टेस्ट की तरह है। यह मैच दो नहीं बल्कि कई पारियों तक चलता है। हमें मिलकर इस मैच को जीतना होगा। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि मौजूदा स्थिति खतरनाक विकेट पर टेस्ट खेलने जैसी है। यहां बल्लेबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। ‘‘टेस्ट में दो पारियां होती हैं, लेकिन इसमें और भी ज्यादा हो सकती हैं। इसलिए, इस बात से ज्यादा खुश ना हों कि पहली पारी में हमारे पास बहुत बढ़त थी, क्योंकि दूसरी पारी में वास्तव में हमें मुश्किल सकती है। हमें मिलकर यह लड़ाई जीतनी होगी। यह केवल पहली पारी की बढ़त के आधार पर नहीं जीती जा सकती है। इस लड़ाई को हमें एकजुट होकर जीतने की जरूरत है।’’

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.