Type Here to Get Search Results !

करीना कपूर ने शेयर किया अपना वीकेंड मूड


मुंबई। करीना कपूर खान लगातार अपनी अपडेट और थ्रोबैक तस्वीरों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लॉकडाउन में बंद एक्ट्रेस ने अपनी साल 2009 के मोरक्को ट्रिप को याद करते हुए एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सैफ के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। लाल सिंह चड्ढा एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सैटर्डे (शनिवार) मूड। मोरक्को 09’। इसमें करीना ने फॉर्मल मिनी ड्रेस के साथ हैंड बैग और डार्क शेड ग्लासेज पेयर किए हैं। दूसरी तरफ सैफ भी पर्पल शर्ट और सफेद पैंट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं।

सामने आई तस्वीर करीना और सैफ की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के सेट की हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 23 मार्च 2012 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के कुछ महीनों बाद ही सैफ करीना ने मुंबई में 16 अक्टूबर 2012 में शादी कर ली थी। ‘एजेंट विनोद’ से पहले भी  करीना ‘ओमकारा’, ‘कुर्बान’ और ‘टशन’ फिल्म में सैफ के साथ काम कर चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.