Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे श्रमिकों की बस और एक ट्राली की दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार और समुचित सहायता के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्य यात्रियों को उत्तरप्रदेश जाने के लिए परिवहन का साधन उपलब्ध करवाया जाए।