प्याऊ का
बेगमगंज। गर्मी से परेशान लोगो को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने देर
से ही सही लेकिन प्याऊ लगवा दिए है जिससे मजदूरों व ग्रामीणों को शीतल जल
उपलब्ध होने लगा है।
लाॅक डाउन के चलते होटले आदि बंद होने के कारण लोगो को गर्मी की
शिद्दत से बचने के लिए पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा था वहीं कोल्ड ड्रिंक्स आदि
की दुकानें भी बंद होने के कारण मिनरल वाटर या फिर पाऊच भी उपलब्ध नहीं हो
पा रहे थे लोगो की मांग पर नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका के सामने ही
शीतल जल का प्याऊ शुभारम्भ कर लोगो का ेपेयजल उपलब्ध कराना शुरू कर
दिया है।
