बेगमगंज। बिना मौसम आसमान पर बादल छाने और तेज हवा चलने के कारण ग्राम रेहटवास मंे एक गरीब का आशयान भरभराकर गिर गया दीवारों के मलबे दो महिलाओं सहित एक पुरूष करीब एक घंटे तक दबे रहे ग्रामीणों ने मेहनत करके तीनेां को बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चे मकान गिरने से दो मिनिट पहले ही घर से निकलकर बाहर खेलने लगे तभी यह हादसा हो गया जिससे वह चपैट में आने से बच गए। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार निकिता तिवारी व एसआई अरूण कुश्वाहा अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई उपरांत तहसीलदार निकिता तिवारी ने पटवारी व सचिव को स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। वहीं डाक्टर संदीप यादव को मरीजों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने देने की हिदायत दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयराम पुत्र पलटू 65 वर्ष अपने घर में पत्नी मुन्नी बाई 55 वर्ष व बहु पिन्की बाई 32 वर्ष व दो बच्चों के साथ दोपहर होने से घ्ार पर ही आराम कर रहे थे अचानक तेज हवा चलने लगी इसी बीच दोनो बच्चे बाहर निकलकर आंगन में खेलने लगे तभी तेज हवा के साथ मकान भराकर कर गिर गया जिसमंे उक्त तीनों दब गए बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और उदयराम के पुत्र जो दूसरी जगह मजदूरी कर रहे थे उन्हें भी सूचना देकर बुला लिया तथा मलबे में दबे लोगो को निकालने मंे जुट गए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को जिन्दा हालत मंे बाहर निकाल लिया और तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए यहां पर डा. संदीप यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल मुन्नी बाई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है जो बार बार बेहोश हो रहीं है। वहीं अन्य दो को अस्पताल मंे भर्ती कर लिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध मंे तहसीलदार निकिता तिवारी का कहना है कि पटवारी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है जो भी शासकीय सहायता होगी उन्हंे उपलब्ध कराई जाएगी।

घायल उदयराम