बेगमगंज। लाॅक डाउन के चलते मस्जिदों मंे 5 लोग ही नमाज अदा कर रहे है उन्हीं मंे से एक व्यक्ति दस दिवस के एतकाफ मंे भी बैठकर इबादत में मशगूल है। इसी के साथ जहांे बालाई टेकरी वाली मस्जिद में 7 दिवसीय तरावीह का दौर पहले पूरा हो चुका है तो कुछ स्थानों पर 10 दिवसीय एवं अब 26 व 27 दिवसीय तरावही का दौर आज बुधवार को पूरा हो गया। जहां पिछले वर्ष सैकड़ों लोगो की उपस्थिती में यह कार्यक्रम सम्पन्न होते थे।वहीं लाॅक डाउन के चलते मात्र मय हाफिज के पांच लोगो ने ही तरावही का दौर पूरा किया। लोग घरों में रहकर ही दुआ मंे शामिल हुए। औपचारिकता पूरी करने के लिए तबर्रूक और अजवान का वितरण भी किया गया। दुआ के दौरान कोरोना वायरस के खात्मे के लिए भी रो रोकर दुआ की गई।
26 व 27 दिवसीय तरावीह के दौर पूरे, लाॅक डाउन के चलते 5 लोग ही हुए शामिल
मई 20, 2020
0
Tags