- डेेढ़ माह से रायसेन में कोरोना मरीजों का कर रहे थे उपचार
- माँ ने घर के ही बाहर आरती उतारकर किया सम्मान
बेगमगंज। कोरोना वायरस महामारी को लेकर रायसेन में अचानक ही मरीजों की संख्या बढने के बाद बेगमगंज की सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टर नितिन सिंह तोमर को रायसेन जिला अस्पताल में कोरोना पाजिटिव मरीजों के उपचार के लिए विगत डेढ़ माह पहले बुला लिया गया था। डाक्टर तोमर कोविड केयर सेंटर इसोलेशन वार्ड में मरीजों के उपचार के साथ साथ पाजिटिव मरीजों के सैंपल भेजते रहे। साथ ही स्वयं को कोरोना से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती। डाक्टर तोमर डेढ़ माह से कोरोना से पीड़ित मरीजों का दिनरात बखूबी सफल उपाचार किया। जब रायसेन में कोरोना मरीज स्वास्थ्य होकर घर पहुँच गए तब डाक्टर तोमर को पुनः बेगमगंज सिविल अस्पताल भेज दिया गया। कोरोना योद्धा डाक्टर नितिन सिंह तोमर के जैसे ही नगर में आने की जानकारी उनके शुभ चिंतक मित्र और परिवारजनों को लगी तो डाक्टर तोमर का नागरिकों ने फूल
बरसाकर स्वागत किया। साथ ही माँ,बुआ, भाभी और परिवार के लोगों ने आरती उतारी, अब वह फिर घर परिवार छोड़ अर्चना पैलेस गार्डन में चैदह दिन के लिए कोरेनटाइन हो गए। 14 दिवस बाद वे अपनी सेवाएं लोगो को देना शुरू करेगें। इस दौरान डाक्टर तोमर ने बताया कि विगत डेढ़ माह से कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार किया। प्रत्येक मरीज हमारी सलाह को मानते थे। कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ अपनी स्वयं की सुरक्षा भी की । मुझे खुशी है कि में इस महामारी में देश के लोगो की सेवा करने का
सौभाग्य मिला।